भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड की सरधो पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव पहुंचे और शिविर का उद्घाटन किया। पंचायत के मुखिया विपिन कुमार निराला ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और पंचायत की सभी योजनाओं के बारे में क्षेत्र से आए लोगों को जानकारी दी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सहयोग शिविर में आवेदन दें, उसका समय पर निष्पादन किया जाएगा। शिविर में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि सुधार से संबंधित चार, पीआरडी से नौ, आईसीडीएस से चार, पुलिस विभाग से एक, कृषि विभाग से छह और आयुष्मान कार्ड से संबंधित पांच आवेदन शामिल थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: छोहार में सहयोग ...