Bhagalpur News: ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप, कराई प्राथमिकी
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र की रहने वाली चुन्नी देवी ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में केस दर्ज कराया है। घटना बीते महीने की है। मंगलवार को प्राथमिकी कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वालों ने एक मत होकर बेरहमी से उनके साथ मारपीट की। उनकी दुकान में रखे सूप और डलिया को तोड़ दिया। महिला ने बताया कि मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.