Bhagalpur News: सवर्ण आयोग के सदस्य को किया सम्मानित
भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बिहार राज्य उच्च जाति (सवर्ण) आयोग के सदस्य एवं भाजपा नेता राजकुमार सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक सूफी केंद्र खानकाह पीर दमड़िया शाह, खलीफाबाग पहुंचे। खानकाह परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं एवं वक्फ स्टेट इनायत हुसैन (159) के मुतवल्ली सैयद शाह फखरे आलम हसन ने राजकुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। सज्जादानशीं ने कहा कि राजकुमार सिंह को आयोग में सदस्य के रूप में दायित्व मिलने से जिले का गौरव बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.