भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में गाड़ी पार्किंग के कारण स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार यात्रियों ने सीनियर डीसीएम समेत रेलवे के अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन इस मामले पर कोई विशेष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सुबह से लेकर देर रात तक अवैध रूप से सर्कुलेटिंग एरिया में गाड़ियां लगी रहती हैं। रात के समय पूरी रात शौचालय के सामने सामान ढोने वाली गाड़ियां खड़ी होती हैं। इस जगह पर पहले से दर्जनों की संख्या में सामान लेकर लोग इंतजार करते रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...