भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी। संभावित बाढ़ को लेकर डीएम दीपेश कुमार ने प्रखंड परिसर स्थित एसडीआरएफ भवन का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीआरएफ कमांडेंट सुदामा पाठक से उपलब्ध संसाधनों और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने बाढ़ के दौरान सूचना मिलते ही राहत स्थल पर तत्काल पहुंचकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। नवनिर्मित आपदा सह प्रशिक्षण भवन में एसडीआरएफ की एक कंपनी मोटरबोट, लाइफ जैकेट समेत सभी आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात है। उल्लेखनीय है कि कोसी नदी की बाढ़ से हर वर्ष महिषी प्रखंड की 11 पूर्ण एवं चार आंशिक पंचायतों के 162 वार्डों में रहने वाली करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...