भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरधो गांव के दक्षिणी सड़क किनारे वार्ड नंबर पांच में रविवार को झाड़ी से एक नवजात शिशु मिला। स्थानीय लोगों ने शिशु को देखा और उसे निकाला। नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।सरधो पंचायत के मुखिया विपिन कुमार निराला ने इसकी सूचना सबौर थाना, डायल 112 पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और शिशु को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी पहुंची। जांच के बाद टीम शिशु को अपने साथ लेकर अस्पताल में भर्ती कराने गई। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चा भर्ती है। यह भी पढ़ें- विधवा मां ने नवजात को जिंदा दफनाया! जानवर खा गए हाथ-पैर, जेठानी की FIR पर पुलिस ने शव निकाला बच्चा मिलते ही गांववासी उसे गोद लेने को तैयार हो गए थे, लेकिन चाइल्ड हेल्पलाइन और ...