भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहर के सदर अस्पताल समेत जिले के अनुमंडलीय, रेफरल व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ की जाएगी। नई रेफरल व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम को अस्पतालों की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। साथ ही जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...