Bhagalpur News: सम्राट अशोक भवन के लिए भूमि की मांग
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत कहलगांव ने सम्राट अशोक भवन के निर्माण के लिए अंचलाधिकारी से 25 डिसमिल सरकारी अथवा बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि एक सितंबर 2025 को हुई नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सम्राट अशोक भवन निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी। पूर्व में भवन के लिए 19 मीटर x 33 मीटर यानी 11 डिसमिल भूमि की मांग की गई थी। मानक प्राक्कलन और स्थल निरीक्षण के अनुसार भवन के अलावा बैठकों व कार्यक्रमों में आने वाले वाहनों की पार्किंग, ठहराव और आवागमन के लिए 14 डिसमिल अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। नगर पंचायत ने सुव्यवस्थित निर्माण और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.