Bhagalpur News: समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक प्रखंड के जिला पार्षद गौरव राय ने अपने दौरे के क्रम में चोरहर पंचायत के सुराहा गांव स्थित मध्य विद्यालय सुराहा पहुंचकर वहां के पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली। उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। यहां लगभग 450 बच्चे पढ़ते हैं। जिसमें 250 के लगभग छात्राएं है लेकिन स्कूल में कुल चार ही कमरों में पढ़ाई होती है। सड़क के किनारे स्कूल होने एवं घेराबंदी नहीं रहने के कारण दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। गौरव राय ने कहा कि वह इस समस्या को जिलाधिकारी के समझ रखेंगे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सुविधा : बेढ़ना स्कूल में चार कमरे का बनेगा दो तल्ला भवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.