भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के प्रावि अरसंडी, प्रावि बभनगामा और मवि अनुसूचित टोला बिक्रमपुर में बुधवार को समर कैंप का समापन हुआ। अरसंडी में प्रभारी मणिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा सेवक नागेश्वर रजक को बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बभनगामा और बिक्रमपुर में स्कूल प्रभारियों चंद्रशेखर कुमार व रंजय कुमार ने क्रमशः टोला सेवक अजय कुमार रजक और रंजीत रजक को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...