भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मोना कुमारी सोनी ने गुरुवार को तेलघी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 70 का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें बड़ी अनियमितताएं पाई गई थी। 40 की जगह मात्र 17 बच्चे ही उपस्थित थे। सेविका-सहायिका की व्यवहारिक स्वभाव में भारी कमी पाई गई थी। बीडीओ को निरीक्षण कर निकलने के कुछ देर बाद ही सेविका-सहायिका समय से पूर्व ही केंद्र बंद कर फरार हो गई थीं। जिसकी जानकारी मिलते ही हरकत में आई बीडीओ ने उक्त केंद्र की सेविका-सहायिका से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब तलब कराने को कहा है। स्पष्टीकरण में पूछा गया है कि आखिर किस परिस्थिति में समय से पूर्व ही केंद्र बंद की गई। इधर, बीडीओ की इस कार्रवाई से प्रखंड की अन्य केंद्रों की सेविका-सहायिका में खलबली मच गई है।

हिंदी ह...