भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के दावे के साथ शुरू की गई 600 करोड़ की वृहद जलापूर्ति योजना की एक और डेडलाइन पार कर चुकी है। गत मई महीने में इस योजना को पूरा करने की समय-सीमा तय की गई थी। जब मई में काम पूरा नहीं हुआ तो लक्ष्य बढ़ाकर जून किया गया। अब जुलाई का महीना आधा बीतने को है, लेकिन स्थिति जस की तस है। योजना की सुस्त रफ्तार के कारण भीषण गर्मी और उमस में शहर की बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। योजना की विफलता की सबसे बड़ी वजह बाबूपुर में बन रहे स्थायी इंटेक वेल का काम अटकना है। यहां जमीन अधिग्रहण का कार्य अब तक अधूरा ही रह गया है, जिससे स्थायी तौर पर गंगाजल की लिफ्टिंग शुरू नहीं हो पा रही है। वर्तमान में एक अस्थायी व्यवस्था के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लां...