भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता सबौर कॉलेज की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास से जोड़ने की कवायद होगी। इसको लेकर सबौर कॉलेज और महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बरारी के बीच जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) होगा।सोमवार को सबौर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा महिला आईटीआई का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव रंजन झा एवं उपप्रधानाचार्य डॉ. रश्मि प्रिया से मुलाकात की। दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।प्राचार्य ने संस्थान के विभिन्न तकनीकी विभागों एवं प्रशिक्षण इकाइयों को बारी-बारी से देखा। उन्होंने संस्थान में चल रहे कोर्स और इकाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। दोनों संस्थानों के पद...