भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज की एनएसएस इकाई-1 के तत्वावधान में शुक्रवार को 'युवा पीढ़ी और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति व कारण एवं समाधान' विषय पर व्याख्यान एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता टीएनबी कॉलेज के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार तिवारी थे। दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि नशाखोरी गंभीर सामाजिक चुनौती का रूप ले चुकी है। नशे की चपेट में आकर युवा अपना स्वास्थ्य और भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। युवा अनजाने में अपराधी बनते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति जागरू...