भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजपुर मुरहन पथ पर बाढ़ का पानी आने से सबौर प्रखंड के दक्षिण क्षेत्र बैजनाथपुर, लैलख, कुरपट, शिवायडीह, आमदाढ़, परघड़ी, काशिल सहित दो दर्जन गांव के लोगों की आवागमन करने में परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी इस रास्ते से सबौर और भागलपुर आनजान करते थे लेकिन अब इन लोगों को गोराडीह होकर भागलपुर के रास्ते ज्यादा दूरी तय करना पड़ रही है। वहीं कुछ लोग जान जोखिम में डाल रास्ते से भी आना-जाना कर रहे हैं।  दूसरी ओर गंगा के तटीय इलाके से सटे संतनगर और बगडेर पानी से गिरा हुआ है। पूरे क्षेत्र में पानी भर गया जिससे कि पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किशन प्रसाद व लालबथानी जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी खेत में लगी सब्जी की फसल पहले ही डूब चुकी है। यह भी पढ़...