भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के फरका सूर्य नारायण सिंह खेल मैदान और घोषपुर फरका राजकीय मध्य विद्यालय के समीप रुक-रुक कर गंगा का कटाव शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से धीमा कटाव हो रहा है। वहीं गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होने से निचले इलाकों में भी पानी प्रवेश करने लगा है। गंगा कटाव के कारण फरका खेल मैदान, राजकीय घोषपुर मध्य विद्यालय और मैदान के समीप स्थित लगभग 25 से अधिक घर अब कटाव की जद में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा और रामगंगा के जलस्तर में आई गिरावटकटाव की स्थिति फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि खेल मैदान के समीप पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर गंगा का कटाव हो रहा है, जबकि पूर्व में भी यहां काफी कटाव हो चुका है। खेल मैदान के भवन और घोषपुर फर...