Bhagalpur News: सबौर के फरका में घर में खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की मौत
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरका वार्ड नंबर 6 में एनएच 80 किनारे घर के समीप खेलने के दौरान फिसलकर बाढ़ के पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे बाद की बताई जा रही है। मृतक बच्ची की पहचान फरका निवासी दीपक मंडल की पांच वर्षीय पुत्री दीप्ति कुमारी के रूप में हुई। परिजन जब बच्चे को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। उसके बाद पास के ही घर के समीप गंगा के बाढ़ के आए पानी में खोजबीन शुरू की तो बच्ची के शव को स्थानीय लोगों ने निकाला। मृतक बच्ची का पिता मजदूरी करता है। वहीं दो बच्ची में यह सबसे छोटी थी। मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि घर के समीप ही गंगा के बाढ़ का पानी आया है किसी तरह फिसल कर पानी में चले जाने से मौत हुई है। सबौर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.