भागलपुर, अक्टूबर 31 -- गंगा किनारे कटाव और स्कूल पर खतरा Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। क्षेत्र में रंजदीपुर से लेकर शंकरपुर तक रुक रुक कर कटाव जारी है। हाल के दिनों में आए भीषण बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद गंगा के जलस्तर में कमी आई और उसके बाद धीरे-धीरे रुक-रुक कर कटाव शुरू हो गया है। गंगा किनारे स्थित घोषपुर, इंग्लिश, फरका, मसाढु, ममलखा, इंग्लिश के अलावा रामनगर, ममलखा सहित शंकरपुर पंचायत के पुरानी शंकरपुर सहित अन्य जगहों पर रुक-रुक कर कटाव हो रहा है। अन्य जगह भी कटाव की स्थिति बनी हुई।  रामनगर प्राथमिक विद्यालय स्कूल में पढ़ रहे छात्राओं को ममलखा इंटर स्कूल में शिफ्ट किया गया है। यहां बाढ़ का पानी स्कूल में प्रवेश कर गया था। यह स्कूल कटाव की जद में है। स्कूल से मात्र 50 फीट दूरी कटाव के लिए शेष है। सबौर बीईओ राकेश कुमार ने कहा कि बाढ...