भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: सबौर। सबौर नगर पंचायत के ब्राह्मण टोला स्थित धीरजवती चौधराइन दुर्गा महारानी मंदिर में शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान जारी है। इस मंदिर में महानवमी पर 20 अक्टूबर को बलि दी जाएगी। मालूम हो कि सबौर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना को पहुंचते हैं। सैकड़ों की संख्या में पाठा की बलि दी जाती है। यहां माता दुर्गा की स्थायी प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर के पूजा समिति की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को महाष्टमी पूजन, खोइंछा और डलिया चढ़ाया जाएगा। साथ ही रात्रि में निशा पूजा होगी। 21 अक्टूबर को विजयादशमी पूजन, जयंति छेदन, नीलकंठ दर्शन और कलश विसर्जन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शहर स्थित कालीबाड़ी में बंगाली विधि विधान से होती है मां दुर्गा की पूजन मंदिर ...