भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सफाली युवा क्लब ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. फारूक अली ने की, और मुख्य अतिथि इंजीनियर मो. इस्लाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. फारूक अली ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में बांधने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रासंगिक हैं। मौके पर छोटू कुमार चंदन, पूजा कुमारी, रुखसाना, नूरी खातून आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : ठाकुरगंज में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: ल...