भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैयार किए गए न्यू मॉडल आरएफपी के जल्द लागू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए जारी टेंडर की फाइनेंशियल बिड आज खोली जाएगी। तकनीकी बिड में शामिल एजेंसियों के दस्तावेजों की जांच और उनके पुराने कार्यों का सत्यापन पहले ही पूरा किया जा चुका है। दूसरी ओर, स्मार्ट सिटी योजना के तहत भैरवा तालाब की अधूरी पड़ी सौंदर्यीकरण परियोजना को भी गति मिलने वाली है। इस परियोजना के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा निकाले गए टेंडर की टेक्निकल बिड भी आज ही खोली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...