भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर सफाई कर्मचारी महासंघ के बाद अब बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत की है। काफी संख्या में बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर निगम पहुंचकर सफाईकर्मियों ने दोनों निजी सफाई एजेंसियों के पदाधिकारियों का गुरुवार को घेराव किया।कर्मियों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बकाया बोनस, अंतर राशि और सितंबर 2023 से कट रही ईपीएफ राशि का ब्याज समेत अभिलम्ब भुगतान करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश हरी ने चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा से पहले बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो 14 अक्टूबर को जिलाधिकारी से गुहार लगाएंगे और 15 अक्टूबर से काम बंद करने को मजबूर होंगे। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में 69 में से 54 सफाई कर्मियों के गंभीर बी...