भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही शान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। सभी स्कूलों सहित सुलेमानिया मदरसा सन्हौला के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान, थाना में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. संजीव कुमार दास, पशु अस्पताल में प्रभारी डॉ. शाहनवाज, जेडीयू कार्यालय में अध्यक्ष विजय मंडल, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष जितेंद्र साह, राजद कार्यालय में अध्यक्ष कंतलाल यादव, ताड़र कॉलेज में शासी निकाय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, कस्तूरबा विद्यालय में प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने झंडा फहराया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई में आन बा...