Bhagalpur News: सन्हौला में टोटो पलटने से चालक घायल
भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के बंगडीहा गांव के पास विरनौध-सन्हौला मुख्य सड़क पर टोटो पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उस समय टोटो पर कोई सवारी मौजूद नहीं था। घायल चालक की पहचान कासिमपुर गांव के भाकुल मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि टोटो चालाक सन्हौला जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है । यह भी पढ़ें- Khagaria News: अनियंत्रित टोटो गहरी खाई में पलटी यात्री बाल-बाल बचे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.