भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। प्रखंड का फुलवारीशरीफ कहा जाने वाला फाजिलपुर सकरामा पंचायत पेयजल समस्या से जूझ रहा है। सात निश्चय के अंतर्गत नल-जल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। पंचायत के लोग जैसे-तैसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। विभाग किसी की नहीं सुन रहा है। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी हों या विधायक, किसी से बात नहीं बन रही है। पंचायत के सात वार्ड पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: हरिहरगंज शहर के वार्ड 15 और 16 में जल-जमाव से मोहल्ला के लोग परेशानपेयजल समस्या चकसुलेमान वार्ड संख्या पांच में पीएचईडी द्वारा सोलर सिस्टम वाला जलापूर्ति योजना लगाया गया था, जो पिछले एक साल से बंद पड़ा है। इसी वार्ड में पंचायत की मुखिया शोभा देवी का आवास भी है। ऊपर सकरामा वार्ड संख्या नौ में अतिरिक्त बोरिंग कराया गया है...