भागलपुर, जुलाई 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 16 जुलाई के बीच जिले के सरकारी अस्पतालों में संचालित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थिति का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया था। निर्देश को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल समेत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया व कहलगांव में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मणिभूषण झा ने बताया कि तीनों ऑक्सीजन प्लांट की रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है। सभी जगह प्लांट का प्रेशर, ऑक्सीजन की शुद्धता और अन्य तकनीकी मापदंड को सही पाया गया। इधर, सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू ने मॉकड्रिल के दौरान मशीन की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल के प्रबंधक आशुतोष कुमार के अनुसार ऑक्सीजन की शुद्धता 93 प्रतिशत व इससे अधिक रही। वहीं गैस का प्रेशर...