भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: नवगछिया। निज संवाददाता। बिहुला विषहरी पूजा समिति के तत्वावधान में आगामी विषहरी पूजा समोराह की तैयारी को लेकर विभिन्न गतिविधिया शुरू हो गई। इसी दौरान हर घर एक दीप बिहुला के स्वागत में जलाने को लेकर जनसंपर्क अभियान भी शुरू हो गई है शनिवार को नवगछिया मनसा सदन मे भागलपुर के मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र से आए कलाकारों के द्वारा नवगछिया के नन्हे कलाकार के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया और पिछले मंजूषा शिविर में सर्वोत्तम दस छात्र छात्राओ को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा गुरू मनोज पंडित ने कहा कि नवगछिया के बिहुला विषहरी पूजा समोराह समिति का एक दीप बिहुला के नाम मुहिम में सभी को सहयोग करते हुए इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए। यह भी पढ...