भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर स्थित एक बैंक के पास मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बाइक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अकबरनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए एनएच 80 पर लोगों की भीड़ लग गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य कराया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बेकाबू बाइक की ठोकर...