भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया द्वारा चौसा प्रखंड के भटगामा जीरोमाइल से ढोलबज्जा होते हुए विजयघाट तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर दिए गए आवेदन पर पथ निर्माण विभाग ने सकारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए सम्भाव्यता प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है तथा स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, मधेपुरा के कार्यपालक अभियंता द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि चौसा-ढोलबज्जा-विजयघाट पथ प्रमंडल, मधेपुरा के अधीन है। यह भी पढ़ें- ब्लैक एवं ब्लाइंड स्पॉट से भरे हैं रास्ते,आए दिन होते हैं हादसे इस मार्ग के...