भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट वार्ड नंबर 31 स्थित सच्चिदानंद नगर में ढक्कन हटाकर नाले की सफाई तो कर दी गई, लेकिन उससे निकाली गई गाद और कचरा बीते एक सप्ताह से सड़क पर ही सड़ रहा है। उठाव न होने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कचरे के कारण राहगीरों का निकलना भी दुभर हो गया है। नगर निगम की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...