भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सक्षम फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को अध्यक्ष संगीता तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान शिष्टमंडल ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर महिला शौचालयों का निर्माण, मॉर्निंग वॉकर की सुरक्षा, लाजपत पार्क के जीर्णोद्धार तथा बढ़ते नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मौके पर कांति पाठक, राजेश कुमार, नीरज तिवारी, डोली मंडल, संगीता सिन्हा, सिम्मी झा, रूबी मिश्रा, रवि कुमार, चंदन चौबे, राजेंद्र लाल, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...