भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारियों का स्पष्ट रूप से निर्धारण किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश द...