भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता मंगलवार को विरमित किए गए। जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उनके नये पड़ाव की शुभकामनाएं देने के लिए क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी अनिल राय और उप निदेशक (कल्याण) लालदेव राम भी प्रमंडल कार्यालय से आए। इस मौके पर प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अपेक्षा मोदी भी मौजूद रहीं। लालदेव राम को उप निदेशक जनसंपर्क का प्रभार दिया गया है। समारोह में मौजूद मीडिया कर्मियों ने कार्यकाल की प्रशंसा की और पत्रकारों का प्रशासन से बेहतर सामंजस्य बनाने के लिए साधुवाद दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अस्थावां सीओ को दी गयी भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...