Bhagalpur News: संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार युवक गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुन्नख मोहनपुर गांव निवासी गिरधारी यादव के पुत्र समीर कुमार, कपिलदेव यादव के पुत्र आरके कुमार, महेंद्र यादव के पुत्र नवनीत कुमार तथा कदवा मोहनपुर गांव निवासी झारू यादव के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस ने चारों युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा था। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.