भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार संतर मुहल्ला वार्ड संख्या 13 में मंगलवार को आपसी विवाद में युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान संतर मुहल्ला निवासी प्रणव पासवान के 25 वर्षीय पुत्र हर्षित राज के रूप में हुई। पीड़ित ने स्थानीय युवक पर बेवजह घर जाने के दौरान रास्ते में घेरकर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...