Bhagalpur News: श्रीरामपुर रेल समपार के बैरियर में फंसा कंटेनर, एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर-शाहकुंड मुख्य मार्ग स्थित श्रीरामपुर रेल समपार के पश्चिमी केबिन के समीप बुधवार को एक कंटेनर बैरियर में फंस जाने से करीब एक घंटे तक सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर शाहकुंड से अकबरनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह श्रीरामपुर रेल समपार पार करने पहुंचा, कंटेनर पर लदा लोहे का सामान निर्धारित ऊंचाई से अधिक होने के कारण रेलवे बैरियर में फंस गया। चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।काफी देर तक प्रयास करने के बाद वाहन के टायरों की हवा निकाली गई, जिससे उसकी ऊंचाई कुछ कम हुई। इसके बाद कंटेनर को सावधानीपूर्वक पीछे किया गया और बैरियर से सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.