भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर वार्ड दस में एक राजमिस्त्री के घर मे घुस कर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया। इस घटना मे अपराधी ने राजमिस्त्री को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी के घर के बगल में राजमिस्त्री रंजीत तांती काम रहा रहा था। इस दौरान अपराधी आ धमके और काम बंद करने को कहा। इसी दौरान विवाद होने पर राजमिस्त्री अपराधी के भय से घर में घुस गये। अपराधी ने घर घुस कर गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद अपराधी फरार हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच मे जुट गई है। जख्मी का इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर मे चल रहा है। बताया गया कि राजमिस्त्री को पैर और हाथ मे गोली लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...