Bhagalpur News: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाबूपुर दियारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा काली माता मंदिर परिसर से निकली तथा नगर परिक्रमा करते हुए गंगा स्थित छठ घाट पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर कलश पूजन किया, फिर कलश यात्रा परिक्रमा करते हुए वापस कथास्थल पहुंची। कलश यात्रा में मुखिया लक्ष्मण यादव, सरपंच राजू मंडल, शिवशंकर यादव, नवीन शाह, संजय मंडल आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर 501 कलश के साथ निकली शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.