भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: अररिया, वरीय संवाददाता। श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण एवं सार्वजनिक बजावली मंदिर, वार्ड संख्या 09 में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठी उत्सव एवं भंडारा का आयोजन किया गया। छठी उत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित मोहन, अशोक सिंह, राजानंद पासवान, संतलाल साव, अरुण मंडल, पसराज, शुराम राज, राजेश पासवान, लीलाकांत, मनीष राज, मनोज सिंह, रवि जन दुबे, कृष कुमार, रविनाश चौधरी सहित मंदिर समिति एवं सभी भक्तगण का महत्वप...