भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर का आसपास के कई जिलों से कनेक्शन को जोड़ने वाला और लाइफलाइन कहा जाने वाला विक्रमशिला पुल पर बने बेली ब्रिज ने वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। रोजाना बेली ब्रिज को पार करने के लिए काफी देर तक लाइन में लगे लोग यह सोचकर परेशान दिख रहे कि सावन में क्या होगा। सावन के शुरू होते ही श्रावणी मेला की शुरुआत हो जाएगी। वर्तमान में वाहनों का दबाव सावन में काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में विक्रमशिला पुल पर ट्रैफिक को नियंत्रित और व्यवस्थित रखना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन जाएगी। यूं कहें कि श्रावणी मेला के दौरान ट्रैफिक पुलिस के लिए विक्रमशिला पुल हॉटस्पॉट बन जाएगा।

15 से 20 मिनट की लाइन, वाहन बढ़ते ही घंटे भर का हो जाता है इंतजार विक्रमशिला पर वर्तमान में बेली ब्रिज के पास दोनों...