Bhagalpur News: श्रावणी मेला को लेकर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेला के सुचारू संचालन और कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को नपं अकबरनगर द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। ताकि श्रावणी मेला के दौरान यातायात बाधित न हो और कांवरियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान पूर्वी टोला अकबरनगर से श्रीरामपुर कोठी तक राष्ट्रीय राजमार्ग 80 और श्रीरामपुर स्थित राज्य राजमार्ग 85 पर चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: कांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.