भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ धाम में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिकारियों ने कांवरिया भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। सुरक्षित गंगा स्नान के लिए गंगा नदी में बैरिकेडिंग के साथ जाली लगाई गई है। अजगैवीनाथ मंदिर घाट और नमामि गंगे घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दोनों घाटों पर वॉच टावर के अलावा अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पूरे मेला क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में अब चार दिन शेष, अंतिम तैयारियों में जुटा प्रशासन समस्त मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं त...