भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी भाद्र मास में कांवरियों का सुल्तानगंज पहुंचना जारी है। मंगलवार को गंगाजल भरकर देवघर जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर उमड़ी रही। इन दिनों बिहार, झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश, बंगाल और नेपाल से कांवरियों के जत्थे लगातार यहां पहुंच रहे हैं। वे उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान-ध्यान कर जल संकल्प लेकर बाबाधाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कांवरियों को सबसे अधिक परेशानी शौचालय और चेंजिंग रूम की कमी से हो रही है। नमामि गंगे घाट के पास तथा जयनगर के पास स्थायी शौचालय व स्नानघर बंद हो जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। प्रत्येक वर्ष नगर परिषद दोनों घाटों पर चलित शौचालय लगाती थी, लेकिन इस बार नहीं लगाए गए हैं। भाद्र मास में पहुंच रहे कांवरिए सावन माह ...