भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र पीरपैंती शेरमारी में दिव्यांगता प्रमाणपत्र हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे विभिन्न प्रकार के कुल 89 मरीजों (उम्र तीन से 18 वर्ष) की जांच की गई। इसके अलावा फाइलेरिया के भी 61 मरीजों की जांच की गई। जिन्हें जांच के उपरांत दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...