भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिव परिवार सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के स्वागताध्यक्ष और नगर विधायक रोहित पांडे के नेतृत्व में डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 17 से 23 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के लिए हवाई अड्डा परिसर उपलब्ध कराने की स्वीकृति देने का लिखित अनुरोध किया। समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल केजरीवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत भूषण परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले बाबा) की कथा में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए हवाई अड्डा परिसर जैसा स्थल आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बेंती जाने वाले रास्तों पर बने प्रवेश द्वार मौके पर रो...