भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर शहर के प्रमुख शिवालयों के साथ कोतवाली चौक के कुपेश्वरनाथ मंदिर, गोशाला के गोपेश्वरनाथ मंदिर, हनुमान घाट के गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर, खिरनी घाट के बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े शिवालयों में भगवान शिव का विशेष शृंगार, पूजा-अर्चना और आरती की गई। बाबा भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव का आकर्षक शृंगार कोलकाता से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के फूलों से किया गया। मंदिर के सेवक डॉ. तिरूपति नाथ ने बताया कि सुबह कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को विशेष शृंगार के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को खुब झूमाया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शहर व ग्रामीण क्षेत्...