भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक व अन्य प्रदर्शनकारियों के समर्थन में शहर में भी सोमवार को शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। इस विरोध-प्रदर्शन ने शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ​लाजपत पार्क से शुरू होकर तिलकामांझी चौक तक निकले इसशांतिपूर्ण प्रतिरोध मार्च में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां लिए छात्र शिक्षा में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। मार्च के दौरान मुख्य मार्गों पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सभा को संबोधित करते हुए विरोध मार्च की अगुवाई कर रहे आलोक यादव ने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। शि...