भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी 11 सितंबर को भागलपुर आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला भागलपुर दौरा है। शिक्षामंत्री अपने दौरे के तहत सुबह आठ बजे बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। वहीं दोपहर एक बजे बागबाड़ी के पास सूर्यलोक कॉलोनी स्थित जेएस गार्डन में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री दोपहर 2:15 बजे से समाहरणालय में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत शाम 4:10 बजे ट्रेन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सह भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बताय...