भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर और बांका जिले में नियमों के विपरीत की गई शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अब रद्द होगी। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक भागलपुर प्रमंडल ने दोनों जिलों में की गई प्रतिनियुक्तियों की समीक्षा के बाद उक्त आदेश जारी किया है। हालांकि शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों को इससे अलग रखा गया है। आदेश में शिक्षा विभाग की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति सामान्य रूप से विकल्प के तौर पर नहीं की जाएगी। किसी शिक्षक को सामान्य तौर पर ऐसे स्कूलों से बाहर कार्यरत नहीं रखा जाएगा, जिससे संबंधित स्कूल में शिक्षकों की कमी उत्पन्न हो और शिक्षण प्रभावित हो। समीक्षा में पाया गया कि कई शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति गैर-शैक्षणिक कार्यों, कार्यालयी कार्यों अथवा शिक्षक हित में की गई है। ...