भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र शिक्षक दिवस पर आज प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के 16 शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय प्रमंडल भागलपुर द्वारा जारी पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार अरुण कुमार सिंह, श्याम नंदन सिंह, सुनील कुमार सिंह, जन्मजय कुमार, सत्य प्रकाश, हंसराज कुमार, ज्ञान चंद्र अग्रवाल, शेख इरफान, चंदा कुमारी, विनय कुमार विमल, संदीप कुमार, अंजनी कुमार सिंह, अर्पणा सागर, अर्जुन पंडित, यशवंत कुमार और सुप्रिया कुमारी, सम्मान पाने वाले की सूचि में शामिल है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नवाचार से शिक्षा की तस्वीर बदलने वाले शिक्...